InternationalPolice ने इस Famous Singer को किया गिरफ्तार, जाने वजह

Police ने इस Famous Singer को किया गिरफ्तार, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : ईरान में गायिका को हिजाब पहने बिना ऑनलाइन कार्यक्रम करना महंगा पड़ गया. अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला ईरान देश का है। महिला यूट्यूबर का नाम परस्तू अहमदी(27) बताया जा रहा है, जिन्हें शनिवार को उत्तरी प्रांत मजंदरान की राजधानी सारी शहर में गिरफ्तार किया गया है। ईरानी वकील मिलाद पनाहिपुर ने इस बात की जानकारी दी। ईरानी वकील मिलाद पनाहीपोर ने कहा कि परस्तू अहमदी को गत दिवस को उत्तरी प्रांत मजंदरान की राजधानी सारी शहर में गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार को न्यायपालिका ने अहमदी के कॉन्सर्ट प्रदर्शन के बारे में मामला दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने बिना आस्तीन और कॉलर वाली लंबी काली पोशाक पहनी थी। इस दौरान महिला सिंगर ने हिजाब नहीं पहना था। कार्यक्रम के दौरान महिला सिंगर परस्तू अहमदी के साथ चार पुरुष संगीतकार भी थे।जानकारी के मुताबिक यह कॉन्सर्ट को ईरान में बिना दर्शकों के आयोजित किया गया था। इसमें सिंगर अहमदी और उनके चार बैकिंग क्रू ने पारंपरिक कारवांसेराई परिसर के मैदान में एक मंच के बाहर परफॉर्म किया था।

वहीं कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले अहमदी ने यूट्यूब वीडियो पर एक संदेश देते हुए कहा ‘मैं परस्तू हूं, वह लड़की जो चुप नहीं रह सकती और जो अपने देश के लिए गाना बंद करने से इनकार करती है। उन्होंने आगे कहा इस काल्पनिक कॉन्सर्ट में मेरी आवाज सुनें और एक स्वतंत्र और सुंदर राष्ट्र का सपना देखें।

गायिका और उसके प्रोडक्शन स्टाफ के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज किया है। जिसके बाद गायिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑनलाइन कॉन्सर्ट को यूट्यूब पर 1. 4 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अहमदी के बैंड के दो संगीतकार सोहेल फगीह नासिरी और एहसान बेराघदार को तेहरान में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अब हिजाब न पहनने के आरोप में महिला सिंगर परस्तू अहमदी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...