Himachalपुलिस ने दो होटलों में जिस्मफिरोशी के धंधे का किया भांडाफोड, देखें...

पुलिस ने दो होटलों में जिस्मफिरोशी के धंधे का किया भांडाफोड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
होटल मैनेजर और महिला एजेंट भी पुलिस के चढ़ी हत्थे 
ऊना/सुशील पंडित:  जिला पुलिस ने ऊना के पीरनिगाह रोड़ स्थित गांव बसोली के दो होटलों में रेड कर जिस्मफिरोशी के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि पीर निगाह रोड़ स्थित गांव वसोली के दो होटलों में जिस्मफिरोशी का अवैध धंधा चल रहा है । जिस पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और जिस्मफरोशी के अवैध धंधा होने की बात सही पाए जाने पर पुलिस ने एसएचओ सदर मनोज बलिया पर आधारित एक टीम तैयार कर दोनों होटलों में रेड मारी। इस धंधे में झोंकी जा रही कुछ युवतियों को रेस्क्यू किया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है जिसके चलते अभी तक पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई युक्तियों का आंकड़ा साझा नहीं किया जा रहा।
पुलिस की कारवाई में होटलों से कुछ युवतियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  जो इस अवैध धंधे में शामिल हैं ।पुलिस ने एक होटल के मैनेजर और पंजाब की  महिला दलाल को भी मौके से पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।  पकड़ी गई युवतियां पंजाब और हिमाचल के अलग-अलग जिलों से बताई जा रही है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि गुप्त सूत्रों द्वारा पुलिस को यह जानकारी दी गई थी कि शहर के समीपवर्ती बसोली गांव के दो होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चलता है और यदि पुलिस वहां पर तुरंत छापेमारी करती है तो इसका भंडाफोड़ किया जा सकता है।जिस पर पुलिस ने दोनों होटलों में जिस्मफिरोशी के अवैध धंधे के होने को लेकर रेड कंडक्ट किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी पुलिस की कार्रवाई जारी है कार्रवाई ख़त्म होने के बाद ही युवतियों का आंकड़ा साझा किया जा सकता है।पुलिस ने इम्मोरल ट्रैरेफिंकिंग प्रिवेशनल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...