Balaji Jewellers में लूट-हत्या के मामले में बदमाश का पुलिस ने किया Encounters, देखें वीडियो

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को ज्वैलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। दरअसल, सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया था। इसी के बाद से पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। आगरा पुलिस ने घटना के चौथे दिन मुख्य आरोपी को मार डाला। वारदात को अंजाम देने वाले अमन की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। बाइक से आए बदमाशों ने दिनदहाड़े बालाजी ज्वैलर्स में लूट की थी और विरोध करने पर शोरूम के मालिक विनय चौधरी की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में बदमाश अमन को गोली लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी ज्वैलर्स में लूट के दौरान कारोबारी विनय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अमन अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। दिनदहाड़े हुए इस हमले में बदमाशों ने शोरूम से लाखों रुपये की ज्वैलरी लूटी और विरोध करने पर मालिक को गोली मार दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। 4 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को इनपुट मिला कि अमन सिकंदरा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, अमन ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस अब उसके बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...