ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस की एक टीम ने शनिवार को पूबोवाल स्थित न्यू किरण नशा निवारण केंद्र का औचक निरिक्षण किया। एएसआई संजय शर्मा और उनकी टीम ने नशा छोड़ने के लिए भर्ती हुए नौजवानों से बात भी की। उन्होंने मौके पर मौजूद 21 लोगों से नशा छोड़ जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति को एक ऐसे अंधेरे में धकेल देता है। इस अंधेरे में दाखिल होना आसान है लेकिन बाहर आते वक्त समय पर रास्ता न मिले तो जीवन नष्ट हो जाता है। इसलिए नशे की ओर बढ़ रहे कदम को समय पर रोकना बेहद जरूरी है। मौके पर नशा निवारण केंद्र के प्रबंधकों को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश भी दिए गए।
