HimachalCongress MLA की गाड़ी का Police ने काटा चालान

Congress MLA की गाड़ी का Police ने काटा चालान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला के रिज मैदान पर गाड़ियों की आवाजाही बैन रहती है। यहां पर एंबुलेंस और चुनिंदा वीआईपी की गाड़ियों को आने जाने की इजाजत है, दरअसल, हमीरपुर के सुजानपुर से कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा की ब्रेजा गाड़ी सभी नियमों को दरकिनार करते हुए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के स्कैंडल प्वाइंट तक पहुंच गई। इस दौरान यहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रोका और फिर पूछताछ की। बाद में गाड़ी का 1500 रुपये चालान काटा गया।

सूत्रों के अनुसार, शिमला के शिल्ली चौक से होते हुए मॉल की तरफ गाड़ी आई। यहां पर नाके से गाड़ी को इसलिए जाने दिया गया, क्योंकि, खेल परिसर से कुछ दूर पहले एमएलएल हॉस्टल हैं और यहां तक विधायकों की गाड़ी को आने की छूट रहती है। लेकिन विधायक के चालक ने यहां से आगे माल रोड़ पर ही गाड़ी दौड़ा दी और स्कैंडल प्वाइंट तक पहुंच गए। विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का कहना है कि जिस समय गाड़ी का चालान हुआ। वह उस समय गाड़ी में सवार नहीं थे।

गाड़ी का ड्राइवर दवाई लेने के लिए गया था और उसे पता नहीं था कि यहां तक वह गाड़ी ले जा सकता है या नहीं, इसी वजह से ड्रावर गलती से वहां कार लेकर चला गया था। विधायक ने कहा कि खैर, चालान कटा है और आइंदा के लिए सबक भी मिला है। हाल ही में कुछ बाइकर्स भी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए थे। ये बाइकर्स तो आशियाना के सामने गेएटी थियटर तक पहुंच गए थे। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन शिमला पुलिस नाके पर गाड़ियों और बाइक को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। जबकि कई जगह कंट्रोल रूम को जोड़ते हुए कैमरे भी लगे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...