NationalMLA की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

MLA की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दूसरी ओर विधायक का आया बयान

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आप पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं अब विधायक की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार करने के बाद उनपर मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) लगाने की तैयारी में है। बता दें कि दिल्ली पुलिस को बीते दिनों ओखला में क्राइम ब्रांच की टीम पर हुए हमले के मामले में तलाश है। बताया जा रहा है कि अमानतुल्लाह खान की आखिरी लोकेशन दिल्ली के मीठापुर में मिली है। पुलिस की कई टीमें फिलहाल अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार करने के लिए दिन रात काम कर रही हैं। दूसरी ओर अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा और बताया कि वे इस वक्त कहां हैं। आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा। अमानतुल्लाह खान ने इस पत्र में कहा कि वे कहीं भागे नहीं हैं। वे इस वक्त अपने विधानसभा क्षेत्र में ही हैं। आपको बता दें कि अमानतुल्लाह का विधानसभा क्षेत्र ओखला है। अमानतुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के कुछ लोग उन्हें झूठे मामले में फंसा रहे हैं। जिस व्यक्ति को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने आई थी, उसे पहले ही जमानत मिल चुकी है। जब उस व्यक्ति ने अपने कागजात दिखाए तो पुलिस अपनी गलती छिपाने के लिए उन्हें झूठे मामले में फंसा रही है। अमानतुल्लाह खान की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें हैं। अभी तक मिल रही सूचना के अनुसार पुलिस ने अमानतुल्लाह खान पर दंगे से जुड़ी बीएनएस की धारा भी लगाई हैं। साथ ही अमानतुल्लाह पर भीड़ इकठ्ठा करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप है। आप विधायक पर बीएनएस की धारा 191(2) भी लगाई है। इसी के साथ धारा 190 भी लगाई गई है, जिसका मतलब होता है कि अगर कोई व्यक्ति गैरकानूनी सभा का हिस्सा था और उस सभा के मकसद के तहत कोई अपराध हुआ, तो उस व्यक्ति को भी दोषी माना जाएगा। अमानतुल्लाह और उनके समर्थकों पर इन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, उनमें से कई धाराएं गैरजमानती हैं। यानी कि उनमें जमानत होने का प्रावधान नहीं है। ओखला से आप विधायक पर 191(2), 190,221,121(1), 132, 351(3), 263,111 BNS हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...