Breaking Newsहोटल में पुलिस ने की छापेमारी, रंगरेलियां मनाते जोड़ों को किया काबू

होटल में पुलिस ने की छापेमारी, रंगरेलियां मनाते जोड़ों को किया काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जमुईः पुलिस ने शहर के एक होटल में छापेमारी कर दो युवती और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। छापेमारी करने के बाद पकड़े गए युवक और युवतियों को पुलिस नगर थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के हरनाहा इलाके में लखीसराय जाने वाली सड़क मार्ग पर किया है। जानकारी के अनुसार डायल 112 वाहन से गश्ती कर रही पुलिस को किसी ने फोन कर जानकारी दी थी कि हरनाहा इलाके के होटल में युवक-युवती जाते देखे गए हैं, जो संदिग्ध हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कुछ युवक युवती अलग-अलग कमरे में आये हैं। सूचना के बाद महिला पुलिस के साथ होटल में छापेमारी शुरू हुई। फिर अलग-अलग दो कमरों से दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा गया। पकड़े गए युवक और युवतियों को महिला पुलिस के साथ नगर थाना लाया गया जहां पुलिस अधिकारी चारों से पूछताछ कर रहे हैं। थाना लाए गए दो युवकों में एक जमुई शहर का जबकि दूसरा गिद्धौर का रहने वाला बताया गया है। पकड़े गये गिद्धौर के युवक ने बताया कि उसके साथ जो युवती है, वह उसकी मंगेतर है और उसकी शादी उसी के साथ होनी है, युवती उससे मिलना चाहती थी तो वह जमुई पहुंची और होटल में बुला ली थी।

पकड़े गए दूसरे युवक ने बताया कि उसके साथ जिस युवती को पकड़ा गया है वह उसकी गर्लफ्रेंड है और कुछ बातचीत करने के लिए वो लोग होटल आए थे जहां 6 सौ रुपए में एक कमरा लिया था। जैसे ही वो लोग होटल में पहुंचे थे, तभी पुलिस पहुंच गई और उन्हें पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने पकड़े गए युवक और युवतियों के घरवालों को फोन कर इस बारे में जानकारी दी है।

इस मामले में नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी कर दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। होटल में आने का उद्देश्य क्या है जिसकी जांच की जा रही है, परिवार वालों को सूचना दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...