Himachalथाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावो व ट्रैफिक...

थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावो व ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बढेडा स्कूल में पहुंची हरोली पुलिस की पाठशाला


हरोली के करीब 25 शिक्षण संस्थानों में लगभग 4500 बच्चों व युवाओं तक हरोली पुलिस की पहुचं


नशे के खिलाफ वच्चो व युवाओ को जागरूक करना इस मुहिम का लक्ष्य


ऊना/ सुशील पंडित: हरोली पुलिस की मुहिम पुलिस की पाठशाला धीरे धीरे हरोली क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में पहुंच रही है । मुहिम का मुख्य लक्ष्य नशे के खिलाफ वच्चों व युवाओं को जागरूक करना है । मुहिम की शुरूआत हरोली थाना के प्रभारी सुनील ने हरोली में बढ़ रहे नशे के केसों को देखते हुए की थी । नशे मे युवाओं की संलिप्ता को देखते हुए अगस्त माह 2023 में हरोली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के दिशानुसार इस कार्यक्रम की शुरूवात की । हरोली क्षेत्र पंजाब बार्डर के साथ सटा हुआ है जिस कारण एक तो नशे को ट्रांसपोर्ट करने का रूट भी रहता है व कई युवा पंजाब में जाकर भी नशे का सेवन कर आते है । हरोली पुलिस के उपपुलिस अधीक्षक मोहन रावत व थाना प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व में  नशे पर रोक लगाने तथा वच्चों व युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आगे बढाया है जिसके सटीक रिजल्ट आना शुरू भी हो गये हैं।


इसी कड़ी में आज हरोली पुलिस ने प्रभारी थाना के नेतृत्व मे सीनियर सेकेंडरी स्कूल बढेडा में पहुचकर स्कूली बच्चों को जागरूक किया । इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद कौंडल व अध्यापक वर्ग तथा स्कूल के लगभग 200 विधार्थी मौजूद रहे । इसके साथ साथ हरोली पुलिस ने नशे के व्यापारियों व स्मगलरों पर भी लगातार कारवाई की है । हरोली पुलिस ने पिछले वर्ष मादक पदार्थ अधिनियम में कुल 20 मामले दर्ज किए थे जो इस वर्ष हरोली पुलिस ने लगभग दोगुने से ज्यादा कुल 45 मामले पकडकर अभी तक का नया रिकार्ड वनाया है । थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ एक जुट होकर सामने आयें व पुलिस का सहयोग करें तभी नशे पर लगाम लगाई जा सकती है । हर मां वाप अपने वच्चे पर पैनी नजर रखे , स्कूल जाकर वच्चे के द्वारा की गई गतिविधियों का पता करें व कैसै दोस्तों के साथ वच्चा अपना समय विता रहा है जरूर पता करे । अगर सभी माता पिता अपने वच्चों पर सही रूप से ध्यान देते है तो निश्चय ही सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...