Nationalपुलिस ने रोका राहुल गांधी का काफिला, कांग्रेसियों ने किया हंगामा, देखें...

पुलिस ने रोका राहुल गांधी का काफिला, कांग्रेसियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दरभंगाः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दरभंगा दौरे पर है। जहां राहुल गांधी का दलित छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी को दरभंगा के मोगलपुरा स्थित आंबेडकर कल्याण छात्रावास में दलित छात्रों से संवाद की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी। आज राहुल गांधी का काफिल जब आंबेडकर छात्रावास पहुंचा, पुलिस प्रशासन ने चौरंगी के पास इसे रोक दिया। जिसके बाद राहुल गांधी गाड़ी से उतरकर पैदल ही कार्यक्रम की ओर रवाना हो गए।

जिसके बाद प्रशासन की ओर से राहुल गांधी को परमिशन दे दी गई। दरअसल, राहुल गांधी के काफिले को पुलिस-प्रशासन ने चौरंगी में ही रोक दिया गया था। गेट पर कांग्रेस के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया, नारेबाजी करने लगे। राहुल गांधी ने आंबेडकर हॉस्टल जाने से रोके जाने का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

दरभंगा जिले के मोगलपुरा में अंबेडकर छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आबादी में 90 प्रतिशत अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक हैं। नरेंद्र मोदी इनके खिलाफ हैं। इन्होंने आपके दबाव में जाति जनगणना कराने की घोषणा की है।

राहुल ने कहा कि प्रशासन ने यहां आने से मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं नहीं रुका क्योंकि आपकी शक्ति मेरे पीछे है। आज शिक्षा के क्षेत्र में रोका जा रहा है। वहीं राहुल गांधी के काफिले को रोकने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अपनी कार में बैठे हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। इस पूरे ड्रामे के बाद राहुल गांधी पैदल ही कार्यक्रम स्थल की ओर जाते हुए दिखते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...