Haryanaपुलिस टीम ने Casino Party पर मारा छापा, 3.69 लाख कैश सहित...

पुलिस टीम ने Casino Party पर मारा छापा, 3.69 लाख कैश सहित 68 युवक-युवतियां गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला। कालका में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट के कसीनो पार्टी पर छापेमारी की। द डिवाइन वंस इन नेचर नाम के रेस्टोरेंट में कसीनो पार्टी चल रही थी। जब पुलिस टीम रेस्टोरेंट में पहुंची तो हड़कंप मच गया। वहां करीब 68 लोग मौजूद थे, जो अलग-अलग टेबल में बैठे हुए थे। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने 68 लोगों को पकड़ा है। जांच के दौरान सामने आया कि रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को बिना परमिट की महंगी शराब परोसी जा रही थी। मौके से 100 पाइपर की 22 बोतलें, 12 गड्डी ताश, 20 वाहन और कुल 3 लाख 69 हजार रुपये कैश बरामद हुआ है। इसके अलावा एक लैपटॉप, डीजे मिक्सर और एक बड़ा स्पीकर भी मिला है। पुलिस ने सारा सामान कब्जे में ले लिया है।

एसीपी अरविंद कंबोज ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जिले को नशा से मुक्त करने हेतु ‘नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान’ अभियान के तहत लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है साथ ही नशे को बढ़ावा देने वाले असामजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जिस कार्रवाई कार्रवाई करते हुए इंसपेक्टर निर्मल सिंह डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि कालका क्षेत्र के गांव बाड़ में बने ‘द डिवाइन- वन्स इन नैचर’ होटल में कसीनों पार्टी चल रही है। जिसमें काफी मात्रा में युवक-युवतियां शराब के सेवन के साथ जुआ इत्यादि भी खेल रहे है ।

जिसके बाद इन्चार्ज एंटी नारकोटिक्स सेल उप निरीक्षक भीम सिंह व इन्चार्ज क्राइम ब्रांच व सेक्टर-26 इंस्पेक्टर दलीप सिंह की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए कसीनों पार्टी पर छापा मारा। जिसमें हॉल के अंदर तेज म्यूजिक की धुन पर लडकियां नाच रही थी व वहां कुछ लड़के कुर्सियों पर बैठ कर शराब के सेवन कर रहे थे। इसके अलावा कुछ युवक-युवतियां जुआ खेल रहे थे। जिनकी कुल संख्या 68 है। पुलिस ने सभी से नाम-पता पूछा जिसमें सामने आया कि पार्टी में शामिल युवक-युवतियां हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, नेपाल के रहने वाले है।

पूछताछ में सामने आया कि यह पार्टी देवेन्द्र कुमार उर्फ कालु मलिक ने अपने साथी संदीप शर्मा उर्फ सैन्डी, सोहल खान, रिक्की नन्दा, मनीष शर्मा उर्फ मोनु वासियान कुरूक्षेत्र व बन्टी वासी करनाल व द डिवाईन फार्म हाऊस गाँव बाड थाना कालका जिला पंचकूला के मालिक रतन बंसल वासी पंचकूला व मैनेजर राजेन्द्र वासी जीन्द के साथ मिलकर सारी कसीनों पार्टी, शराब परोसने व जुआ (फैल्स गेम) की व्यवस्था की थी। जब पुलिस ने देवेन्द्र कुमार उपरोक्त से शराब परोसने व जुआ खिलवाने बारे व कसीनों पार्टी करने बारे लाइसेंस व परमिट पेश करने बारे कहा गया। जो कोई लाइसेंस आदि पेश नहीं कर सका । होटल की तलाशी लेने पर 22 बोतल अंग्रेजी शराब, 12 गड्डी ताश, 3,69,000 कैश बरामद किए गए। इसके अलावा 20 गाडियां बरामद हुई जो कि हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश की थी।

मौका पर आबकारी विभाग के निरीक्षक को भी सूचना देकर बुलाया गया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना कालका में हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम की धारा 61(1)(A), 72(C) व जुआ अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...