Amritsarजालंधर: शिव ज्योति स्कूल के बाहर हुल्लड़बाज युवकों के खिलाफ पुलिस ने...

जालंधर: शिव ज्योति स्कूल के बाहर हुल्लड़बाज युवकों के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

युवकों ने तोड़े कार के शीशे, लोगों में डर का माहोल

जालंधर/हर्ष कुमार: दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्कूल के बाहर प्रधानगी को लेकर हुड़दंग और हथियार लहराने वाले युवकों के खिलाफ थाना दो की पुलिस ने आईपीसी धारा 336, 427, 506, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला दो सौ के करीब युवकों के खिलाफ दर्ज किया है, जिसमें पुलिस ने पाच युवकों की पहचान कर ली गई है।

जिनकी पहचान फतेहपुरी मोहल्ला निवासी अर्जुन थापड़, मोहल्ला करार खां निवासी टिंकू अरोड़ा, राजन थापड़, रजनीश और टोनी के रूप में हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और बाकियों की पहचान के लिए पता करने की कोशिश कर रही है।

बता दे कि प्रधानगी करने का नशा जो पहले कॉलेज के विद्यार्थियों में देखने को मिलता था वह अब स्कूली बच्चों में भी दिखने लगा है, जो इस बार बच्चों को महंगा पड़ गया क्योंकि बीते दिन स्कूल की प्रधानगी को लेकर स्कूल के बाहर सेंकडों की गिनती में युवकों ने इकठा हो खूब हुड़दंग मचाया था ।

जिसकी की वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें युवक हुड़दंग मचाते हुए और हथियार लहराते हुए नजर आ रहे थे बता दे युवक तेजधार हथियार लहराने तक सीमित नहीं रहे उन्होंने इलाका वासियों की एक खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और काफी हंगामा भी किया, जिसके बाद इलाका निवासियों ने संबंधित थाने को शिकायत दे दी थी।

थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि स्कूल के बाहर युवकों हुड़दंग मचाने की सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को स्कूल के बाहर भेज दिया था और उन्होंने हुल्लड़बाजी करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनमें से पांच युवकों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए उनकी टीम छापेमारी कर रही है और पांचों आरोपितों को पकड़कर बाकियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

युवकों ने तोड़े कार के शीशे, मोहल्ला निवासियों के मन में बना डर का माहौल

बता दें जिस समय युवक हुल्लड़बाजी कर रहे थे उसी समय स्कूल में छुट्टी का समय था, जिससे स्कूल प्रशासन और इलाकावासियों में डर का माहौल बन गया था। इस हुड़दंगबाजी दौरान युवकों ने इलाका निवासी की कार का शीशा भी तोड़ दिया था, जिससे मोहल्ला निवासियों में डर का माहौल बना गया था। गाड़ी के मालिक ने बताया कि उसका घर इस स्कूल के पास है और वह अपने घर के बाहर गाड़ी उसने खड़ी की थी और लड़के हथियार लहराते हुए उसके घर के पास से निकलते हुए। उसकी कार का शीशा तोड़ गए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हुलड़बाज लड़कों के पास सलेन्सर निकाले हुए मोटरसाइकिल थे। वह अपने मोटरसाइकिल से पटाखे निकालते हुए गाड़ियों के ऊपर बैठते हुए पूरी तरह से अपनी दहशत का माहौल पैदा कर रहे थे, जिससे मोहल्ला निवासियों के मन में डर का माहौल बन गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...