Breaking Newsथाने में पुलिस कर्मी ने खुद को मारी गोली, मौ'त

थाने में पुलिस कर्मी ने खुद को मारी गोली, मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उन्नाव : सिपाही ने ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवाल्वर से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी उसे उठाकर पास के सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मामला हसनगंज कोतवाली का है। बताया जाता है कि घर वालों ने उसकी शादी के लिए लड़की पसंद की थी, लेकिन सिपाही को वो लड़की पसंद नहीं थी। फिर भी घर वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।

हसनगंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बुलंदशहर के थाना गुलावटी क्षेत्र के नयावास निवासी मेघराज के बेटे देवांश तेवतिया 2019 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग उन्नाव में ही हुई थी। पुलिस लाइन से उन्हें थाना हसनगंज में तैनाती मिली थी। पिछले करीब 5 साल से इसी थाने पर तैनात थे। 3 महीने पहले देवांश का एक्सीडेंट हो गया था। पैर में चोट लगने के चलते वह इलाज कराने के लिए घर चले गये थे। 20 दिन पहले ही ठीक होने पर थाना हसनगंज आये थे। इस समय देवांश की ड्यूटी थाना कार्यालय में थी।

मंगलवार को वह ड्यूटी पर थे। उसी समय अचानक सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने की आवाज आई। फायर की आवाज सुनकर एक महिला सिपाही मौके पर पहुंची, तो देखा कि देवांश ने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे पड़े थे। ये देखकर उसने शोर मचाया। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही सिपाही की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बुलंदशहर में देवांश के परिवार को भी सूचना दे दी गई है।

देवांश दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। बहन और बड़े भाई की शादी हो चुकी है। इधर जब वो घर गया था तब उसकी शादी के लिए घर वालों ने लड़की पसंद की थी। लेकिन वो लड़की देवांश को पसंद नहीं थी। जिस कारण वो शादी से इनकार कर रहा था। इसको लेकर परिवार वालों से उसका झगड़ा भी हुआ था। आज सुबह उसके बड़े भाई ने फोन करके घर आने और उसी लड़की से एंगेजमेंट करने की बात कही थी। इसे लेकर फिर झगड़ा हुआ था, माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर ही देवांश ने ऑन ड्यूटी गोली मारकर जान दे दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...