नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद केजरीवाल और आप पार्टी द्वारा रखी गई बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री घोषित किया गया। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे। फिलहाल वह कब तक अपना सरकारी आवास खाली करेंगे इसकी कोई तारीख सामने नहीं आई है।
Highlights:
- अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- आप पार्टी की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया।
- अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपना सरकारी आवास खाली करेंगे।
- नए घर की तलाश में नई दिल्ली में संभावनाएं देखी जा रही हैं।
- पार्टी नेताओं और आम नागरिकों द्वारा केजरीवाल को घर की पेशकश।
