Breaking Newsसब्जी और फलों के दामों में हुई बढ़ोतरी!

सब्जी और फलों के दामों में हुई बढ़ोतरी!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत : किसान आंदोलन का असर फल व सब्जी मंडियों पर भी दिखाई देना शुरू हो गया है। मेरठ में जहां काफी फल व सब्जी दिल्ली की मंडियों से आती है वहीं पंजाब से भी किन्नू आदि फलों की आवक होती है।  मंगलवार को तो मंडियों में फल व सब्जियों की आवक पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन मार्ग बंद होने के कारण आज या कल से फल व सब्जियों की आवक कम होना माना जा रहा है। किसान आंदोलन के कारण व्यापारियों ने दिल्ली आजादपुर, गाजीपुर आदि मंडियों से सब्जी व फल अधिक मंगवाए। 

मेरठ नवीन सब्जी मंडी में प्रतिदिन टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, ब्रोकरी, कमल ककड़ी, मशरूम, फ्रासबिन आदि सब्जियां दिल्ली की मंडियों से आती हैं। सब्जी मंडी में 50 प्रतिशत से अधिक कारोबार बाहर की सब्जियों का होता है। इस संबंध में सब्जी मंडी के एसो. संरक्षक ओमपाल सैनी का कहना है कि मंगलवार को तो दिल्ली से सब्जी की आवक में कोई दिक्कत नहीं हुई। अगर आंदोलन लगातार चलता है तो दो-दिन में इसका असर मेरठ सब्जी मंडी पर दिखने लगेगा।

सब्जी की आवक कम होगी तो महंगाई भी बढ़ेगी। वहीं नवीन गल्ला मंडी एसो. के अध्यक्ष मनोज गुप्ता का कहना है कि खाद्यान्न का स्टॉक चार से पांच दिन के लिए सभी व्यापारियों के गोदामों में रहता है। किसान आंदोलन का असर खाद्यान की आवक पर भी पड़ेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...