Himachalप्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अपनी मांगों को लेकर आईएसबीटी में किया प्रदर्शन

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अपनी मांगों को लेकर आईएसबीटी में किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित :  आईएसबीटी प्रबंधन और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के बीच चल रहा विवाद बढ़ रहा है।   आज प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने आईएसबीटी के दोनों निकासी द्वारों पर अपनी बसें खड़ी करते हुए सांकेतिक जाम कर दिया। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारियों पंकज दत्ता और रामकिशन की अगुवाई में बस ऑपरेटर्स ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का आरोप है कि आईएसबीटी परिसर में एचआरटीसी की बसें कई घंटे तक बिना किसी काम के खड़ी रहती है जिसके चलते प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के टाइम टेबल फेल हो रहे हैं।

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को अपनी गाड़ियां टाइम टेबल के अनुरूप बस स्टैंड में लाने और ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि एचआरटीसी के अधीन चल रहे पुराना बस अड्डा परिसर को प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के लिए फ्री पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाए ताकि प्राइवेट बस ऑपरेटर केवल मात्र आपने टाइम टेबल के अनुसार अपनी बसें आईएसबीटी में लाएं और अपने टाइम पर यात्रियों को लेकर आईएसबीटी से रवाना भी हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अब भी अड्डा प्रबंधन और एचआरटीसी समेत जिला प्रशासन ने उनकी मांग को हल्के में लिया तो आने वाले दिनों में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन और भी उग्र हो सकता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...