Himachalरामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेबे नानकी में कार्यक्रम आयोजित

रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेबे नानकी में कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा  (राजेश कुमार)। स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा स्थानीय रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेबे नानकी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट तहत विजेता छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अशोक शर्मा  रिटायर्ड एसबीआई ऑफिसर शामिल हुए और गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर रमन  नेहरा समाज सेवक उपस्थित हुए। बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट के डबल्स में सलोनी अंजलि को प्रथम पुरस्कार मनीषा प्रीति कुमारी को द्वितीय पुरस्कार जसप्रीत एवं पूजा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ और इसी प्रकार सिंगल्स में सुरेखा को प्रथम प्रिंस को द्वितीय और  रोमेल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ  इस टूर्नामेंट में सरस्वती अंकित हिमांशु तनीश सोनम अंजली पूजा जतिन कृष्णा भारती और काजल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 

अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य  रविंदर सिंह पनेसर के अतिरिक्त स्कूल के मुख्य सलाहकार रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रेमपाल  पब्बी भी उपस्थित हुए  प्रिंसिपल रजनी गुप्ता के अनथक प्रयासों से इस टूर्नामेंट का आयोजन सफलता से संपन्न हुआ। स्कूल अध्यापिका सीमा दीप्ति रितु परमजीत कौर अरुण लता सुमन प्रिंस ज्योति जागृति वाला प्रियंका इत्यादि ने भरपूर सहयोग किया। मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि  पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग  ले ताकि शारीरिक विकास ठीक ढंग से हो सके और छात्र-छात्राएं निरोग रहे। रमन नेहरा ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगन के साथ  शिक्षा ग्रहण करें और खेलों में भी भाग लेते हुए अपना व स्कूल का नाम रोशन करें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...