UnaHimachal News: कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

Himachal News: कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बौल और समूरकला के विभिन्न चेक डैमों में डाले गए 70 हजार मछली बीज

ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल में मत्स्य पालन को एक सशक्त माध्यम के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बौल और समूरकला में स्थित विभिन्न चेक डैमों में 70,000 मछली बीजों का संचयन किया गया।

यह पहल स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व तथा मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल के मार्गदर्शन में की गई। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार मत्स्य पालन जैसी लाभकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

विधायक ने कहा कि मछली पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो कम लागत में अधिक लाभ देने की क्षमता रखता है। यह न केवल युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि समाज को पौष्टिक आहार तथा प्रदेश को आर्थिक मजबूती भी प्रदान करेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस क्षेत्र में आगे आएं और मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का माध्यम बनाएं।उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक जल संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है और इन संसाधनों के सही दोहन से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि सतत और पर्यावरण-संवेदनशील विकास भी सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर उपस्थित मत्स्य पालन विभाग ऊना के सहायक निदेशक विवेक शर्मा ने कहा कि विभाग निदेशक विवेक चंदेल के नेतृत्व में मछली पालन को प्रोत्साहन देने हेतु युवाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...