चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज पंजाब के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर (आतिथ्य क्षेत्र) में एसएसबी ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के माध्यम से 460 करोड़ रुपये के बड़े निवेश की घोषणा की।
यह निवेश महिंद्रा हॉलिडेज़ एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा, जो कंपनी का पंजाब में पहला निवेश है। मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से लगभग 700 रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी।
लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाने वाला रिजॉर्ट और कन्वेंशन सेंटर अमृतसर के वाघा रोड स्थित गांव खासा में तैयार किया जाएगा।
निवेश-अनुकूल माहौल को प्रोत्साहित करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा पंजाब में पहला निवेश राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और व्यवसाय करने में आसानी के ढांचे में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

– प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी
इस प्रोजेक्ट के तीन मुख्य भाग होंगेः – एक प्रीमियम रिजॉर्ट के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश – 90,000 वर्ग फुट में फैले इस क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश – अमृतसर में हरिमंदिर साहिब के निकट एक होटल के लिए 110 करोड़ रुपये का निवेश
लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाने वाला रिजॉर्ट और कन्वेंशन सेंटर अमृतसर के वाघा रोड स्थित गांव खासा में तैयार किया जाएगा।
– एसएसबी ग्रुप के मौजूदा प्रोजेक्ट
संजीव अरोड़ा ने बताया कि एसएसबी ग्रुप द्वारा वर्तमान समय में अमृतसर में लगभग 120 कमरों वाले तीन होटल संचालित किए जा रहे हैंः – होटल फॉर्च्यून रणजीत विहार – रीजेंटा इन – रीजेंटा सेंट्रल पर्यटन और एमआईसीई क्षेत्र को बढ़ावा मंत्री ने कहा कि 90,000 वर्ग फुट का अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर पंजाब में एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेज, एक्जिबिशन्स) पर्यटन में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा। अमृतसर भारत के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक और विरासत स्थलों में से एक है, इसलिए इस प्रोजेक्ट से शहर बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स तथा कॉर्पाेरेट सम्मेलनों के लिए एक प्रमुख और पसंदीदा स्थान के रूप में उभरेगा।