Property Dealer की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

मुजफ्फरपुरः बदमाशों द्वारा एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मामला मंगलवार की देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई ने कहा कि मंगलवार कि रात घर रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान वो यादव नगर गेट के समीप रुक कर पान खाए, जिसके बाद बाइक से पताही स्थित अपने घर के लिए निकल गए। इसी दौरान रास्ते में पताही शिव मंदिर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। वो बाइक रोके और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद टुनटुन चौधरी अपनी बाइक से आगे बढ़ाने लगे। इसी बीच अपराधियों ने कमर से हथियार निकाल कर उनपर पीछे से गोली चला दिया जिसके बाद वो बेसुध होकर जमीन पर गिर गए और अपराधी वहां से फरार हो गए।

इस मामले में मौके पर पहुंची एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा टुनटुन चौधरी नामक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

जानकारी मिली है कि पूर्व में तीन साल पहले भी इनके ऊपर गोली चली थी। वहीं, नवंबर 2024 में उनकी बहू ने आत्महत्या कर ली थी। उस प्राथमिकी में भी ये अभियुक्त थे। ये प्रॉपर्टी डिलिंग का भी काम करते थे। हम लोग सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रहे है। जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...