InternationalPM House पर प्रदर्शनकारियों ने बोला धावा, ले गए घर से सामान,...

PM House पर प्रदर्शनकारियों ने बोला धावा, ले गए घर से सामान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इस समय हिंसा की आग में जल रहा है। आरक्षण को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन की चपेट में पूरा देश इस कदर आया कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देकर अपने मुल्क से भागना पड़ा। अब ढाका स्थित पीएम आवास से कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के भागने के बाद उनके घर पर धावा बोल दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे विरोध प्रदर्शनकारी ना केवल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सरकारी आवास में घुस आए, बल्कि वहां से सारा सामान भी लूटकर ले गए। सोमवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई कि विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर चली गई हैं। फिर कल रात खबर आई कि वो भारत आ चुकी हैं। उनके जाने के बाद पता चला कि बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शनकारी उनके घर में घुस गए और सारा सामान इधर उधर कर दिया।

कि प्रदर्शनकारियों ने हसीना के आवास को घेर लिया है और शेख मुजीब की मूर्ति भी तोड़ दी। कुछ लोग उनके बेड पर जाकर वीडियो बनाने लगे, तो वहीं बहुत से लोग उनके पूल में भी चले गए और चिल मारने लगे। एक लड़की ने पूर्व पीएम शेख हसीना के ब्रांडिड सामान चुरा लिए तो कुछ लोगों ने उनका ब्लाउज तक नहीं छोड़ा। कुछ लोग दबाकर चिकन खा रहे हैं तो बहुत से लोग सोफा, पेंटिंग जैसी चीजें भी चोरी करके ले गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लग रहा है कि शेख हसीना के आवास में प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाया है। ना वहां कोई पुलिस है, ना कोई सैनिक, बिना किसी डर के माहौल के साथ प्रदर्शनकारी हल्ला काट रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...