प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेरा, Police ने किया लाठीचार्ज, 5 घायल

नई दिल्ली : बांग्लादेश में कुछ महीने पहले भड़की हिंसा के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देते हुए देश छोड़ना पड़ा। अब एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई है। इस बार प्रदर्शनकारी देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को हटाने की मांग कर रहे है। प्रदर्शनकारियों ने बीती रात राष्ट्रपति भवन बंगभवन को घेर लिया और राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे भी लगाए, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। बांग्लादेश में राष्ट्रपति को हटाने के लिए गत रात जमकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। हिंसा भड़कने के बाद लोगों ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया और पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेट्स को हटाने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे।पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया और बंगभवन के पास गुलिस्तान रोड को ब्लॉक कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के एक्शन में 5 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...