Chandigarhपंजाबः फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी में 108 एंबुलेंस स्टाफकर्मी,...

पंजाबः फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी में 108 एंबुलेंस स्टाफकर्मी, इतने घंटों का दिया अल्टीमेटम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः 108 एंबुलेंस कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। दरअसल, वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों की ओर से सरकार को 71 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने ऐलान किया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 4 अगस्त को 12 बजे के बाद चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 4 अगस्त को 108 एंबुलेंस की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

बता दें कि जनवरी माह में वेतन बढ़ाने और अपनी अन्य मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया था। जिसके बाद उस समय के स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को मानने और वेतन में 5000 रुपये की बढ़ोतरी सहित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया था। यूनियन अध्यक्ष अमनदीप सिंह व अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनसे 5000 की बढ़ोतरी का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत कंपनी का ठेका रद्द कर 108 स्टाफ का ठेका अपने पास लेना चाहिए ताकि लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाले इन स्टाफ का भविष्य सुरक्षित हो सके। नेताओं ने यह भी कहा कि एंबुलेंस चलाने वाली कंपनी बड़े घोटाले करती है, जिसके चलते पंजाब सरकार को इन घोटालों की जांच करानी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...