पंजाबः 12 वर्षीय बच्ची बनी मां, पुलिस ने किया केस दर्ज

अमृतसरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 12 वर्षीय बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में बच्ची के पिता ने दुष्कर्म की आंशका जताई है। वहीं इस मामले में पीड़ित बच्ची की मदद के लिए एनजीओ सामने आई है। हिंदी एकता समाज सेवी संस्था बच्ची की मदद के लिए आगे आई है। बच्ची के पेट में दर्द होने के कारण उसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह मां बनने वाली है। आज 12 साल की नाबालिगा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता से पूछताछ में उसने बताया कि वह खुले में शौच करने जाती थी, जहां उसके साथ गलत काम हुआ।  पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। 

परिवार फगवाड़ा का रहने वाला है और बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया था। दोनों की सेहत का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर काम कर रहे हैं। वहीं फगवाड़ा पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित लड़की ने बताया कि बच्ची की मां उसके साथ नहीं रहती। 2 साल पहले वह उसे छोड़कर चली गई थी। लड़की बहुत डरी हुई थी, इसलिए वह अपने पिता को आरोपी और उसके साथ हुए गलत काम के बारे में नहीं बता सकी। वह नहीं जानती कि पीड़िता के साथ ऐसा किसने किया, लेकिन वह उसे देखकर पहचान सकती है। इस घटना के बाद फगवाड़ा पुलिस अमृतसर पहुंच गई है और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। परिजन व संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...