Baddiपंजाबः 13 पुलिस कर्मियों के हुई 5-5 साल की सजा, देखें वीडियो

पंजाबः 13 पुलिस कर्मियों के हुई 5-5 साल की सजा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिला लुधियाना में डिवीजन नंबर 6 में तैनात रह चुके 13 पुलिस कर्मचारियों को कोर्ट ने 5-5 साल की सजा सुनाई है। पुलिस कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप था। साल 2003 में शिकायतकर्ता स्वर्गीय बिट्‌टू चावला और सुभाष कैटी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। एडिशनल सेशन जज डॉ. अजीत अत्री ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। वहीं दोषियों ने खुद को बेकसूर बताया। उनका कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील में जाएंगे। शिकायतकर्ता सुभाष कैटी ने बताया कि उन्होंने 14 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वत के मामले में FIR दर्ज करवाई थी। इस दौरान पुलिस ने भी उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया था।

हर पुलिस कर्मचारी पर 4 से 5 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। बाकायदा उनकी वीडियोग्राफी तक कोर्ट में पेश की। इसके बाद कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाई है। सुभाष कैटी ने बताया कि 2003 के समय में वह और उनका दोस्त स्व. बिट्‌टू चावला लाटरी का काम करते थे। पुलिस कर्मचारी रोजाना उन्हें परेशान करते थे। उनसे पैसे भी लेते थे और बाद में तंग भी करते थे। इसी के चलते उन्होंने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। पुलिस कर्मचारी जब उनसे पैसे लेते थे तो वह बकायदा वीडियो में रिकॉर्ड होते रहे। प्रत्येक पुलिस कर्मचारी 500 रुपए से लेकर 4 हजार तक रिश्वत लेते था।

सुभाष कैटी ने कहा कि एक एआईजी रैंक का अधिकारी है। उस अधिकारी को जब इस शिकायत के बारे में बताया गया तो उलटा उस अधिकारी ने उन्हें ही आरोपी बना दिया और मामले में नामजद कर दिया था। वह एआईजी स्तर का अधिकारी अदालत में आकर मुकर गया। कैटी ने आरोपी लगाया एसटीएफ के मौजूदा इंचार्ज हरबंस सिंह ने भी सीसीटीवी की रिकार्डिंग से भी छेड़़छाड़ कर दी थी। 20 साल के बाद आज इंसाफ उन्हें मिला है। सुभाष कैटी ने कहा कि उनके दोस्त बिट्‌टू चावला पर धक्केशाही से करीब 33 मामले दर्ज कर दिए थे। उसी की टेंशन में उनके दोस्त की मौत भी हो गई थी। पुलिस कर्मचारी आए दिन उनकी दुकान से लाटरी चलाने के लिए रिश्वत लेकर जाते रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...