Breaking Newsपंजाबः अधिकारी से पराली जलाने के मामले में 2 गिरफ्तार 

पंजाबः अधिकारी से पराली जलाने के मामले में 2 गिरफ्तार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में अधिकारी से पराली जलाने वाले 2 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 9 किसानों को नामजद किया है। बाकी किसानों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।यह मामला गांव महिमा सरजा में सामने आया था। इस मामले में नेहियांवाला पुलिस को PWD एसडीओ हरप्रीत सागर ने शिकायत दी थी। ​​​​​​​सागर ने बताया कि डीसी के आदेशों पर उनकी ड्यूटी धान की पराली की संभाल करने और हॉटस्पॉट गांवों में बतौर स्पेशल सुपरवाइजर गोनियाना मंडी के गांव महिमा सरजा में लगाई गई थी।

बीती 3 नवंबर को वह स्टाफ के साथ निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान गांव महिमा सरजा में पराली की आग का धुआं देखा तो वह अपनी टीम के साथ खेतों में पहुंच गए और पराली को आग लगा रहे किसानों को समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उलटा किसानों ने ही उनका घेराव कर लिया और उन्हें जबरदस्ती बंधक बना लिया।

इसके बाद उन पर दबाव बनाकर उनसे जबरदस्ती पराली को आग लगवाई। ऐसा कर उन्होंने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने इस मामले में एसडीओ की शिकायत पर आरोपी किसान गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, दारा सिंह, राम सिंह, हर्शदीप सिंह निवासी गांव नेहियांवाला, बचितर सिंह, शिवराज सिंह निवासी गांव नेहियांवाला, बलजीत सिंह निवासी गांव गुरथड़ी, महिंदर सिंह को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने किस सुरजीत और शिवराज को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...