पंजाब : Gun Point पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

32 बोर की 04 पिस्तौल, 04 राउंड, 01 एयर पिस्टल बरामद

अमृतसर : शहर में बढ़ रही लूटपाट को रोकने के लिए पुलिस लगातार नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है। एक तरफ पूरे देश में चुनाव प्रचार के चलते भी पुलिस सख्ती दिखा रही है। इसी बीच अमृतसर पुलिस और सीआईए स्टाफ को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने दो लुटेरों को चार पिस्तौल और एक एयर पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कनिश कुंद्रा उर्फ ​​पहलवान और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​निहाला के तौर पर हुई है।

पुलिस पार्टी ने गिरोह के सरगना कनीश कुंद्रा उर्फ ​​पहलवान को कंपनी बाग के पास से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी कनिश कुंद्रा और उसके दूसरे साथी गुरप्रीत सिंह से .32 बोर की 04 पिस्तौल, 04 राउंड, 01 एयर पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान कनीश कुंद्रा उर्फ ​​पहलवान ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना सिविल लाइन और थाना मकबूलपुरा क्षेत्र में गन प्वाइंट पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

यह थाना सिविल लाइन अमृतसर में स्नैचिंग व आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इसका भी पता चल गया है कि वे अपनी पहचान छुपाने के लिए चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों को आपराधिक तत्वों को सप्लाई किया जाता था।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...