Punjab News : 105 किलो हेरोइन, कैफीन और 6 पिस्टल सहित 2 गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। अमृतसर के बाबा बकाला कस्बे से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी पिस्तौल बरामद की है।

आरोपियों का सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ ​​भुल्लर विदेश से उक्त नेटवर्क को चला रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उक्त सभी खेप सीमा पार पाकिस्तान से आई थी। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त सारा नशा जलमार्ग के जरिए पंजाब तक पहुंचाया गया है। इस खेप के साथ टायरों की बड़ी रबर ट्यूब भी बरामद की गई हैं, जिससे संकेत मिलता है कि जलमार्गों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है।

दीपावली के त्योहार से पहले ये पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन यूनियन में उक्त एफआईआर दर्ज की गई है। बीते दिन पुलिस द्वारा एक खेप पकड़ी गई थी, उक्त आरोपियों की पूछताछ में इस रिकवरी की इनपुट मिली थी। पुलिस पिछले काफी समय से उक्त एरिया में ट्रैप और रेकी कर रही थी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...