श्री मुक्तसर साहिब: गांव आसा बुट्टर में दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और साली की हत्या कर दी। मृतक महिलाओं की पहचान संदीप कौर पत्नी, कोमलप्रीत कौर साली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चरित्र पर शक करने के चलते व्यक्ति ने दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
