Himachalपंजाब : 2 सिंगर गिरफ्तार, गायकी की आड़ में करते थे नशा...

पंजाब : 2 सिंगर गिरफ्तार, गायकी की आड़ में करते थे नशा व हथियारों की तस्करी, ISI एजेंटों ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब के लांडरां से गिरफ्तार आईएसआई के दोनों एजेंटों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नशा तस्करी के जरिए कमाई गई दौलत को आरोपी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगा रहे थे। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पंजाबी गायक है और उसने नशे की काली कमाई से खुद की म्यूजिक कंपनी भी बना रखी है। यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी गैंगस्टरों के संपर्क में भी थे और उन्हें हथियारों की सप्लाई करते थे। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामले में लांडरां कॉलेज के पास से आईएसआई के दो एजेंटों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव कोट ईसे खां, मोगा (पंजाब) और रोहित सिंह निवासी श्रीगंगानगर (राजस्थान) को दबोचा है।

उनके कब्जे से दो .30 बोर की पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। अदालत में पेश कर पुलिस ने इनका 23 जून तक का रिमांड हासिल किया है। दोनों एजेंटों से पूछताछ की जा रही है। एसएसओसी के एआईजी अश्विनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपी बीते ढाई साल से आईएसआई से जुड़े थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पहले गायकी करता था लेकिन कुछ समय से गायकी की आड़ में वह नशा तस्करी भी कर रहा था। उसका साथी रोहित सिंह राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला है। 

एसएसओसी के एआईजी अश्विनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपी बीते ढाई साल से आईएसआई से जुड़े थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पहले गायकी करता था लेकिन कुछ समय से गायकी की आड़ में वह नशा तस्करी भी कर रहा था। उसका साथी रोहित सिंह राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला है। 

दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे और पाकिस्तान से नशा और हथियार की तस्करी में शामिल थे। पाकिस्तान से नशा और हथियार मंगाकर दोनों यहां सप्लाई करते थे और इससे होने वाली कमाई को म्यूजिक इंडस्ट्री में लगाते थे। आरोपी कई गैंगस्टरों के संपर्क में भी थे। यह भी पता चला है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी गायक भी इसमें शामिल हैं। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रह है।

जानकारी मिलने पर एसएसओसी जल्द ही उनके नामों का खुलासा करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी एनसीबी की ओर से राजस्थान में दर्ज नशा तस्करी के एक मामले में भी वांछित थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पर मनीलॉड्रिंग के आरोप भी हैं। उसने सीमा पार से तस्करी गतिविधियों में पैसे के लेन-देन में अहम भूमिका निभाई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...