संगरूरः सुनाम उधम वाला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह सुनाम-नामोल रोड पर स्थित लुक प्लांट में एयर टैंक फटने से एक युवक की मौत हो गई। थाना सुनाम शहरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दीपिंदर पाल सिंह जेजी ने बताया कि आज सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक पीटर रेहड़े पर फीट की गई एयर वाली टैंकी लेकर ट्रक का पंचर लगाने के लिए गया था। इसी दौरान जब वह ट्रक के टायर में हवा भर रहा था तो अचानक हवा भर जाने के कारण टैंक फट गया और 23 वर्षीय बब्बनजीत सिंह पुत्र निक्का सिंह निवासी गुजा पीर बस्ती सुनाम की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर दीपिंदर पाल सिंह जेजी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
