पंजाबः 25 से 30 बदमाशों ने घर पर तेजधार हथियारों से किया हमला, यूट्यूबर ने की वीडियो वायरल

इलाके में दहशत का माहौल

लुधियानाः टिब्बा रोड की ग्रेवाल कॉलोनी में बीती रात 25 से 30 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर एक घर पर हमला कर दिया। बताया जा राह है कि हमलावरों के पास तलवारें और अन्य तेजधार हथियार थे। हमलावरों में इतना जुनून था कि उन्होंने घर के दरवाजों सहित घर के बाहर खड़ी पड़ोसियों की कारों को भी तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर ने उक्त हमले में युवक के साथ की गई पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जोकि हमले का असल कारण बना। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। ये पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मोहल्ला निवासियों ने बताया कि रात के समय ही उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर जब पीड़ित रवि नामक लड़के से बात की घई तो उसने बताया कि वह उक्त घर में किराये पर रहता है। उसका कहना था कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड करता है। इस दौरान कुछ लोग उसके बढ़ रहे फॉलोवर्स को लेकर नफरत करते है। दूसरी ओर रवि के साथ हुई मारपीट की वीडियो वायरल की गई।

जिससे लगता है कि यह हमला किसी फॉलोवर्स के नाम से नहीं बल्कि किसी ओर कारण से हो सकता है। जब इस मामले पर टिब्बा थाना प्रभारी लवदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। जिस घर में हमला हुआ है उसकी ओर से अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। आस-पड़ोस के प्रमुख लोगों की ओर से मिली शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...