Himachalपंजाबः ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले 3 गिरफ्तार

पंजाबः ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और समान चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी थाना पठानकोट कैंट ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने आरोपियों से 4 मोबाइल, दातर, एक प्लास और बैग काटने में इस्तेमाल किए गए सर्जिकल ब्लेड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा, जिला हिसार के गांव बकलाना निवासी नरेश कुमार (32), जगदीश कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार (28) और गांव सोरखी निवासी अजीत (22) के तौर पर हुई है। जीआरपी के मुताबिक अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों पर हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

आरोपियों पर 401, 411, आईपीसी 25-54-59 आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जीआरपी थाना पठानकोट के प्रभारी सुरेंद्र सिंह सरां ने बताया कि मंगलवार को कैंट स्टेशन पर एएसआई पलविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी चेकिंग कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली की ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व अन्य समान चुराने वाले गिरोह के सदस्य स्टेशन के बैक साइड एरिया में बैठे हैं। यदि उन पर कार्रवाई की जाए तो उनसे काफी कुछ बरामद हो सकता है। इसी के आधार पर एससआई पलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी तलाशी ली। तलाशी दौरान उनसे विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल बरामद हुए। उनसे मोबाइल के बारे में पूछा परंतु वह कोई जानकारी नहीं दे पाए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...