पंजाबः हेरोइन, आइस और हथियार सहित 3 काबू

आरोपियों का नाइजीरियन से जुड़ा कनेक्शन

लुधियानाः एंटी नारकोटिक्स सेल-1 ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके तीन नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपी शहर में युवाओं को नशा सप्लाई करते थे। आरोपियों का नशा सप्लाई करने वाले नाइजीरियन से कनेक्शन सामने आया है। आरोपी दिल्ली से नशा लाकर शहर में सप्लाई करते थे। पहले मामले में पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी परमवीर सिंह उर्फ मार्शल को क्रेटा कार, 300 ग्राम हेरोइन, और 40 हजार ड्रग मनी सहित पकड़ा है। आरोपी से इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ है।

इसी तरह गांव सुनेत में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कूटी में नशा की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने दबिश देकर उस स्कूटी की चेकिंग की तो उसमें से 24 ग्राम आइस, 10 हजार रुपए ड्रग मनी और 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को पुलिस ने नजदीक गुरुद्वारा सिंह सभा गांव सुनेत से गिरफ्तार किया।

तीसरे मामले में पुलिस ने आरोपी कंवलजीत सिंह उर्फ कप्पू को दाणा मंडी नजदीक अरोड़ा कट लाइटों से गुप्ता सूचना के आधार पर एक पिस्टल 32 बोर, 7 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन सहित दबोचा है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि यह आरोपी दिल्ली से नाइजीरियन से नशा लाकर बेचते थे। पुलिस आज आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी। ताकि आरोपियों की ड्रग चेन को तोड़ा जा सके। शहर में आरोपी किन लोगों को नशा सप्लाई करते थे इस पर जांच की जा रही है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...