Himachalपंजाबः आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के करीबी 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, DGP ने...

पंजाबः आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के करीबी 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, DGP ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के 3 करीबी गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने की है। बताया जा रहा है कि इनमें एक गैंगस्टर को भारत-नेपाल बार्डर से पकड़ा गया है, जिसे आज शाम तक टीम द्वारा उसे पंजाब लाया जाएगा। दरअसल,  ऑपरेशन पैन-इंडिया के तहत एजीटीएफ-पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में आतंकवादी हरविंदर रिंदा के करीबी सहयोगी गैंगस्टर सोनू खत्री द्वारा संचालित 3 फरार शूटरों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। जिसमें 1 व्यक्ति को भारत-नेपाल सीमा से और 2 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। वह जीरकपुर के मेट्रो प्लाजा में दिनदहाड़े गोलीबारी में शामिल थे।

गिरफ्तार किए गए 3 लोग 5 हत्याओं, 7 हत्या के प्रयासों और कई अन्य अपराधों में शामिल हैं। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी गई। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोनू खत्री के निर्देश पर पंजाब राज्य में सनसनीखेज अपराध करते थे और अपराध करने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों और नेपाल में स्थित ठिकानों में शरण लेते थे। इनके कब्जे से 3 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें भी ज़ब्त की गई हैं। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार संगठित अपराध को ख़त्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...