FazilkaPunjab: पेड़ गिरने से चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत

Punjab: पेड़ गिरने से चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जलालाबादः पंजाब में अभी तक मानसून के सीजन में सामान्य से करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई है। कमजोर मानसून के बीच शुक्रवार को राज्य के कुछ शहरों में हल्की बारिश हुई थी। सबसे ज्यादा अमृतसर में 19 मिलीमीटर और पठानकोट में 13.5 मिमी दर्ज की गई। बरसात के कारण जलालाबाद के गांव चक्क टाहलीवाला में बिजली गिरने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई। कश्मीर सिंह फौज में तैनात थे, जो 15 दिन की छुट्टी पर आए थे और अपने भतीजे के साथ खेत में काम कर रहे थे। उनका भतीजा सुरजीत उर्फ सोना सिंह (22 वर्ष) जलालाबाद आईटीआई में डिप्लोमा कर रहा था। वे उसके साथ भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक बरसात शुरू हो गई और आसमान में बिजली चमकने लगी।

बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फौज में भर्ती कश्मीर सिंह विवाहित थे, उनकी सात साल की बच्ची थी, जो उन्होंने गोद ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा मौके पर पहुंचे। वहीं फरीदकोट में बूंदाबांदी के बीच तेज हवा चलने से कोटकपूरा रोड पर एक पेड़ चलती कार पर गिर गया। हादसे में एक 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। इन सभी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जैतो निवासी बलजीत सिंह अपनी भाभी गुरमीत कौर, उसकी पुत्रवधु स्वर्णजीत कौर व उसकी 13 वर्षीय बेटी नवदीप कौर व उसकी सहेली सहजप्रीत के साथ कार से फरीदकोट आ रहे थे। नवदीप ने सहजप्रीत को बस अड्डे से कार में बिठाया था। दोनों फरीदकोट गुरुद्वारा साहिब में नैतिक शिक्षा की परीक्षा देने जा रहे थे। कोटकपूरा रोड पर एक पेड़ कार पर आ गिरा। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां 12 वर्षीय सहजप्रीत ने दम तोड़ दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...