Baddiपंजाब : रिटायर ASI सहित 3 सदस्यों का कत्ल

पंजाब : रिटायर ASI सहित 3 सदस्यों का कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : जिले में लाडोवाल के नूरपुर बेट से बड़ी सामने आई है। जहां पुलिस से रिटायर्ड ASI और उसकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी गई। रविवार देर रात कोठी से तीनों के शव मिला। मृतकों पर लोहे के भारी हथियार से हमला किया गया है। हमलावरों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (65), उनकी पत्नी परमजीत कौर (61) और उनके बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ पाली ग्रेवाल (32) के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह 2019 में रिटायर्ड हुए थे। कुलदीप सिंह वूमेन सेल में तैनात थे। गुरविंदर सिंह की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। पाली अभी दो दिन पहले ही पत्नी को ससुराल पायल गांव के पास छोड़ कर आया था।

बताया जा रहा है कि ये तीनों कत्ल शनिवार रात 7 बजे के बाद हुए है। शनिवार 7 बजे तक उनकी बेटी समन से फोन पर बातचीत हुई थी। अगले दिन बेटी ने माता-पिता और भाई को कई फोन किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया है। फोन न उठाने के बाद समन ने रिश्तेदार को फोन किया। जिसने गांव के सरपंच से बातचीत की। गांव के सरपंच मौके पर पीसीआर दस्ता लेकर पहुंचे। पीसीआर दस्ते ने कोठी का ताला तोड़कर देखा तो तीन लोगों को मृत देखकर सन्न रह गए। रिटायर्ड एएसआई का शव घर की लॉबी में फर्श पर पड़ा था। जबिक बेटे और मां का शव कमरे में बेड़ पर पड़ा था। पीसीआर दस्ते ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचित किया।

घटना स्थल का मौका देखने से लग रहा है कि हमलावरों ने परिवार को मारने के बाद इसे लूट दिखाने के लिए घर में काफी सामान की तोड़फोड़ की और कपड़े बिखेर दिए । लेकिन पुलिस को इस ट्रिपल हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश का अंदेशा लग रहा है। मरने वाले तीनों के शरीर का खून सूख गया था और शरीर सड़ने लगा था। पुलिस को शक है कि 24 घंटे पहले इनकी हत्या की गई है। पुलिस को घर में काम पर लगी लेबर पर शक है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और फिर हत्या करने के बाद खिड़की से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, लेकिन मृतकों के पुलिस को मोबाइल मिले हैं। इन मोबाइल पर पुलिस तकनीकी तौर पर वर्क कर रही है। पुलिस कमिश्नर मुताबिक कई थ्योरियों पर काम चल रहा है। इलाके के कई अन्य सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि रिटायर्ड एएसआई का शव घर की लॉबी में फर्श पर पड़ा मिला। परमजीत कौर और गुरविंदर सिंह बिस्तर पर मृत पड़े थे। हमलावरों ने सिर और चेहरे पर वार किए हैं। ज्यादातर वार उनके चेहरों पर किए गए हैं। हमलावरों नेदर्दनाक तरीके से तीनों की हत्या की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...