Breaking Newsपंजाब : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

32 बोर की पिस्तौल, 4 कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद

बठिंडा :  सीआईए-1 और सिविल लाइन पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के 3 बदमाशों को कैंट एरिया से अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने मलेशिया में रह रहे गोल्डी बराड़ के करीबी विक्की के कहने पर बठिंडा के कई व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन करके धमकियां दीं थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदित सिंह उर्फ गुज्जर निवासी जानिया वाला मोहल्ला नजदीक नंदियाना गेट फरीदकोट, सुनील कुमार निवासी बाजीगर बस्ती टावर वाली स्ट्रीट फरीदकोट और रोहित कुमार निवासी घंटाघर गली नंबर 6 फरीदकोट के तौर पर हुई है। फिरौती मांगने के मामले में 5 अक्टूबर को थाना सिविल लाइन में एक मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी को फिरौती की रकम नहीं देने की स्थिति में जान-माल के नुकसान की धमकी दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छावनी क्षेत्र में रिंग रोड के पास से आरोपियों को 32 बोर की पिस्तौल, 4 कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि विक्की वासी कोटकपुरा इस समय मलेशिया रह रहा है। वह गोल्डी बराड़ का करीबी है। उसके कहने पर रंगदारी मांगते थे। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकियां देते और जानी नुकसान पहुंचाने की वारदातें भी करते थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...