Baddiपंजाबः नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी में निकले 3 सांप, कुत्ते ने...

पंजाबः नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी में निकले 3 सांप, कुत्ते ने ऐसे बचाई जान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खन्नाः पंजाब में बरसात के कारण सांप निकलने शुरू हो गए है। हाल ही में पटियाला में बरसात के पानी से सांप के डंसने के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद डीसी के पास कई लोगों के घरों में सांप निकलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीसी साक्षी ने लोगों से ना डरने की अपील की थी और इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। वहीं अब ताजा मामला खन्ना से सामने आया है। जहां एक कुत्ते ने खन्ना नगर परिषद के अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्दड़ की जान बचा ली। दरअसल, वह खन्ना की बैंक कॉलोनी स्थित ईओ के सरकारी आवास पहुंचे। वहां वह सरकारी इनोवा गाड़ी से आए थे।

कुछ देर बाद कोठी के अंदर एक कुत्ता भौंकने लगा। कुत्ता गाड़ी के आसपास ही घूम रहा था। वहीं वह किसी को गाड़ी में बैठने नहीं दे रहा था। कुत्ते की इस हरकत से सभी लोग सतर्क हो गए। शक हुआ कि बरसात के मौसम में गाड़ी में कोई जीव-जंतु तो नहीं है। इसके बाद अमलोह रोड से रांझा नाम के संपेरे को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि सपेरे ने जब तलाश की तो गाड़ी से तीन और ईओ की कोठी से दो सांप निकले। इसके बाद गाड़ी को अच्छी तरह से जांचा गया।

कुछ देर बाद नगर परिषद अध्यक्ष वहां से रवाना हुए। संपेरे रांझा ने बताया कि फोन में सूचना दी गई थी कि नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी में सांप है। मौके पर पहुंचा तो पता चला कि कुत्ता सांप देख भौंक रहा था। तलाशी लेने पर पांच सांप निकले। सभी सांप जहरीली थे। नगर परिषद अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्दड़ ने कहा कि गाड़ी में सांप थे। बाहर ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी की थी। इसी बीच कुत्ता भौंकने लगा तो ड्राइवर और अन्य लोगों ने शक हुआ कि गाड़ी में कुछ हो सकता है। संपेरे को बुलाने पर पांच सांप निकले हैं। भगवान का शुक्र है कि बचाव हो गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...