Himachalपंजाबः ककराली गांव से 4 बच्चे लापता, 5वीं कक्षा के 3 छात्र...

पंजाबः ककराली गांव से 4 बच्चे लापता, 5वीं कक्षा के 3 छात्र शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेराबस्सी: ककराली गांव में चार नाबालिग बच्चों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। इनमें से तीन सरकारी स्कूल के 5वीं कक्षा के छात्र हैं, जबकि एक गैर-छात्र है। चारों को आखिरी बार मंगलवार सुबह 4.30 बजे गांव के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में में देखा गया था, जबकि कुछ देर बाद मुबारकपुर के चर्च के सीसीटीवी कैमरों में वे ढकोली की ओर बढ़ते दिखे।

मुबारकपुर पुलिस ने गलत नीयत से बच्चों को बंधक बनाकर रखने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव के ब्लॉक कमेटी सदस्य छज्जा सिंह बैदवान ने बताया कि गांव के सरपंच का इकलौता पोता सतवीर (11) पुत्र गुरदीप सिंह मंगलवार को स्कूल गया था लेकिन वापस नहीं आया। दोपहर में जब उन्होंने तलाश की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक ही कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय देवेश पुत्र अजयपाल व 9 वर्षीय दिलखुश पुत्र अशोक कुमार सतवीर के साथ दिखाई दिए। उनके साथ 14 वर्षीय गैर-छात्र विशाल पुत्र रामसरूप भी है। सतवीर को छोड़कर, अन्य तीन बच्चे प्रवासी मजदूर परिवारों के हैं।

इससे पहले सात लड़के सीसीटीवी में भी एक साथ नजर आए थे। पीछे रह गए तीनों लड़कों ने बताया कि विशाल उन्हें सैर करने के लिए कह रहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर चारों आगे चले गए। 2 दिनों से गांववासी अपने स्तर पर बच्चों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन चर्च पर लगे कैमरे की फुटेज के इलावा उनका कोई सुराग नहीं मिला। चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कई टीमें बना कर लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...