Himachalपंजाबः 40 वर्षीय महिला का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

पंजाबः 40 वर्षीय महिला का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब में आए दिन लूट और हत्या की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला नाभा शहर के मौहल्ला करतारपुरा से सामने आया है। जहां 40 वर्षीय महिला का तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान सुनीता रानी के रूप में हुई है। मृतक महिला के 3 बच्चे है जिसमें 2 बेटे शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के समय उनकी बेटी महक छत पर टहल रही थी और बेटा बगल के कमरे में संगीत सुन रहा था। दरअसल, करतारपुरा मोहल्ले का रहने वाला राजेश कुमार अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए रोजाना काम करने के लिए नाभा से पटियाला जाता है। घर में उनके दो भाई अशोक कुमार और संजीव कुमार सोनू के अलावा उनके पिता भी रहते हैं।

सोनू घर पर ही परचून की दुकान चलाता है। मृतक सुनीता रानी का बेटा चिराग अपने चाचा संजीव कुमार सोनू पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगा रहा है। चिराग के मुताबिक, उसके चाचा उसकी मां को किसी से बात करने से रोकते थे और अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे। वहीं उनकी बेटी महक कह रही है कि उसे अपनी मां के पेट पर खून के निशान और मुंह में राख जैसा मिलने की बात कही जा रही है। 

महक के मुताबिक, उसके भाई ने सोनू को घर से निकलते हुए देखा था। कुछ दिन पहले परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। सुनीता रानी का शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। कोतवाली प्रमुख हैरी बोपाराय ने पुलिस पार्टी के साथ आकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई नाजर सिंह के मुताबिक शरीर पर खून के निशान थे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...