Punjab : ड्रोन सहित हैरोइन बरामद, देखें वीडियो

तरनतारन। बीएसएफ व पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खेतों से DJI Mavic Classic 3 ड्रोन के साथ 498 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। जवानों ने बताय़ा कि सूचना मिली थी कि बलजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी वान तारासिंह के खेतों में एक ड्रोन पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस पार्टी बीएसएफ की 103 बटालियन अमरकोट के साथ मौके पर पहुंची और वहां से DJI Mavic Classic 3 ड्रोन के साथ 498 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।

इसको लेकर थाना खालरा में एफ़आईआर नंबर 98 दिनांक 31.07.2024 के तहत धारा 10, 11, 12, 13 विमान अधिनियम और 21-सी एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से आगे की तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस इस ड्रोन गतिविधि में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए खुफिया और वैज्ञानिक जांच कर रही है।

डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...