Himachalपंजाबः साईकिल पर स्कूल गए 6वीं कक्षा के छात्र ने नहर में...

पंजाबः साईकिल पर स्कूल गए 6वीं कक्षा के छात्र ने नहर में लगाई छलांग 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः जिले के पातड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव जैखड़ के नजदीक 6वीं कक्षा के विद्यार्थी ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। छात्र की पहचान अशमीत सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र अश्मीत सिंह सुबह घर से साइकिल पर स्कूल आया था, लेकिन स्कूल जाने की बजाय उसने जैखर के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। उसकी साइकिल और बैग नहर पटरी पर मिले। पुलिस के द्वारा गोताखोरों की मदद से नहर में अशमीत की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए छात्र के ताया सतपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई जसपाल सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिनका लड़का और लड़की दोनों सहबजादा पब्लिक स्कूल जैखर में पढ़ते हैं। अशमीत सिंह सुबह घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन कुछ देर बाद स्कूल के प्रिंसिपल निधान सिंह ने उन्हें फोन पर बताया कि उन्हे किसी व्यक्ति के द्वारा अशमीत सिंह का बैग और साइकिल नहर के किनारे मिला है। इसके बाद हमने जाकर देखा तो वहां पर साइकिल पर एक बैग पड़ा था। लेकिन अशमीत नहीं मिला। जिसकी तलाश शुरू करते हुए उन्होंने बादशाहपुर चौकी को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई चौकी बादशाहपुर पवित्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और अशमीत सिंह की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...