Breaking Newsपंजाबः 7 से 8 हमलावारों ने कुल्हाड़ी-तलवारों से युवक का किया कत्ल,...

पंजाबः 7 से 8 हमलावारों ने कुल्हाड़ी-तलवारों से युवक का किया कत्ल, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में कत्ल के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला धोबियाना बस्ती से सामने आया है। जहां एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को सहारा जनसेवा ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय काकू निवासी चंदसर बस्ती के रूप में हुई है।

घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने लोगों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हमलावर फरार हो गए, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है। जानकारी के अनुसार जान पहचान वाले गग्गू ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे के करीब काकू 25 गज के पास किसी को नंबर दे रहा था। इसी बीच 7-8 युवक जिनके पास कुल्हाड़ी, तलवार, कापे आदि हथियार थे। उन्होंने आते ही काकू पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से काट गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने झगड़े की रंजिश के चलते काकू पर हमला किया था।

सहारा जनसेवा के वर्कर संदीप गिल ने बताया कि जब उन्होंने युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। परिजनों के बयानों पर FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...