Baddiपंजाब: तस्करों पर नकेल कसने के लिए इस जगह लगेंगे 86 कैमरे

पंजाब: तस्करों पर नकेल कसने के लिए इस जगह लगेंगे 86 कैमरे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः सरहदी एरिया में सीमा पार से होने वाली नशा और हथियार तस्करी पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा एजेंसियां ने नया चक्रव्यूह रचा है। इसके तहत जहां सीसीटीवी कैमरे हर समय तस्करों व ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं, सीमावर्ती एरिया के जिन रास्तों को तस्कर ढाल बनाते रहे हैं। अब वहां भी पुलिस उनका मुकाबला करेगी। इसके लिए शुरुआती चरण में तरनतारन में 86 सीमावर्ती जगहों पर कैमरे लगेंगे। साथ ही सीमावर्ती एरिया के मैप बनेंगे। इनमें उस एरिया के सभी 11, 22 और 44 फुट के रास्तों का जिक्र होगा जिनके लिए जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया पहले चरण में या आखिरी चरण में पहुंच गई है। इसी महीने यह सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीजीपी गौरव यादव साफ कह चुके हैं कि नशा तस्करी को हर हाल में खत्म किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

सूबे की 557 किलोमीटर सीमा पड़ोसी देश पाकिस्तान से लगती है। इस सीमा के साथ पंजाब के छह जिले तरनतारन, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर लगते हैं। इनमें 27 प्वाइंट ऐसे हैं, जो ड्रोन के जरिये हथियार और नशा तस्करी का गेटवे बन गए हैं। तरनतारन जिला काफी समय से तस्करों का सबसे अहम है। ड्रोन के लिए अलावा थाने पर आरपीजी हमला हुआ था। ऐसे में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। इस काम के लिए अब बॉर्डर जिलों में जिला स्तर पर अधिकारियों की कमेटियां गठित की गई हैं। इन इलाकों में गाड़ियों व कैमरों के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। सभी जिलों में कैमरों के लिए जगह की निशानदेही की जा रही है।

इससे पहले पंजाब पुलिस की तरफ से इमरजेंसी ड्रोन रिस्पांस सिस्टम गठित किया गया था। इसमें बॉर्डर से सटे गांवों में 400 अधिक विलेज पुलिस ऑफिसर तैनात किए गए थे। उन्हें गांवों की हर गली से लेकर चौराहे तक जानकारी हाेती है। पंजाब पुलिस की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सरहद से 15 किलोमीटर की दूरी तक पड़ने वाले गांवों में ग्रामीण चौकस कमेटियां गठित करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकतर गांवों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा अब पुलिस द्वारा इन गांवों में तालमेल बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। ग्रामीण एरिया में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी आयोजित की जाएंगी। साथ ही ग्रामीण चौकस कमेटियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...