Firozpurपंजाबः Dashmesh Public School में छत से गिरा 9वीं कक्षा का छात्र,...

पंजाबः Dashmesh Public School में छत से गिरा 9वीं कक्षा का छात्र, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूराः दशमेश पब्लिक स्कूल में बुधवार को नौंवी कक्षा के छात्र के छत से गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना में छात्र को काफी गंभीर चोटें लगी। जिसे ईलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रैफर करने का कह दिया। हालांकि परिवार ने उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। बताया जा रहा है छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है और उसकी दवा भी चल रही है। 

इस मामले में स्कूल के पास दुकान चलाने वाले जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि स्कूल की दीवार के पास एक छात्र बेहोशी हालत में गिरा हुआ है। जिसे बाद घटना स्थल से उसे उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।  इस मामले में स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि यह छात्र मानसिक तौर से तनाव में रहता था और परीक्षाओं के समय दिक्कत बढ़ जाती थी। परिवार के अनुसार उसकी दवाएं भी चल रही है।

आज भी स्कूल में लंच ब्रेक के समय यह सीढि़यों पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि छात्र पढ़ाई में होशियार है लेकिन बीमार रहने के कारण इस बार उसने परीक्षाएं भी मिस की है। उनके पास कैमरे में सिर्फ सीढि़यों पर चढ़ने तक की तस्वीर ही कैद हुई है। वहीं दूसरी ओर सिविल अस्पताल के डॉक्टर विशाल ने बताया कि छात्र को काफी गंभीर हालत में लाया गया था और उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...