Ludhianaपंजाब: झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति का कृपाण मारकर किया क़+त्ल, देखें वीडियो

पंजाब: झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति का कृपाण मारकर किया क़+त्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शिमलापुरी स्थित सूरज नगर इलाके में पड़ोसियों का झगड़ा छुड़वाने गए एक शख्स की बदमाशों ने गर्दन काट दी। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय गुरदीप सिंह सोनू के रूप में हुई है। मौत की खबर सुनते ही परिवार ने अस्पताल में चीख-चिल्लाना शुरू कर दिया। सूचना के थाना शिमलापुरी और चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रख दिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। वहीं, मृतक के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उसे भी भर्ती कर लिया गया। जानकारी मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह वेल्डिंग का काम करता था। उसके दो बेटे हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले अमनदीप सिंह दीपू की अपने मामा और उसकी बेटी के साथ कुछ विवाद हो गया था। अमन अपने मामा के घर गया था, जहां उनकी काफी बहस हो गई। कुछ देर बाद वो अपने घर लौट आया था। कुछ देर बाद अमन के मामा की बेटी और उसके साथी, जिसमें निहंग सिंह भी थे, ने घर आकर अमन को पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान गुरदीप अपने घर में बैठकर खाना खा रहा था। उसने बाहर से शोर आता सुना तो वो अमन को छुड़वाने के लिए पहुंच गया। इस दौरान निहंग सिंह ने अपनी तलवार घुमा दी, जिससे गुरदीप का गला आधे से ज्यादा कट गया। खून से लथपथ गुरदीप को आरोपित देखकर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने आटो में डालकर गुरदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसे सुनने के बाद गुरदीप के पिता की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इस मामले में अमनदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उसका भी इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...