Himachalपंजाबः दही लेकर आ रहे युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हुई...

पंजाबः दही लेकर आ रहे युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 माह पहले ही जेल काटकर आया था मृतक

लंबीः पंजाब के ब्लॉक लंबी के गांव रोड़ावाली में दही लेकर आ रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने सरेआम तलवार से काट दिया। इस घटना के दौरान युवक की मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह (22) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी रोड़ावाली के रूप में हुई है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह का हत्यारों के साथ डेढ़ साल पुराना झगड़ा चला आ रहा था। इसमें 307 धारा के तहत दर्ज केस में आकाशदीप सिंह 13 माह की जेल काट कर दो माह पहले ही घर लौटा था। 

गुरमीत के अनुसार शुक्रवार को वह मजदूरी करके घर आया तो उसे काफी भूख लगी हुई थी। उसने आकाशदीप को गांव में ही दुकान से दही लेने भेज दिया। जब वह दुकान से दही लेकर घर को लौट रहा था तो गांव के ही रहने वाले एक परिवार के लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर आकाशदीप को रास्ते में रोक कर तलवार से हमला कर दिया। आकाश के सिर पर तलवार से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने डेढ़ साल पहले उसके बेटे पर झूठा केस दर्ज करवाया था जिसके बाद वे 13 माह की जेल काट जमानत पर लौटा था। लेकिन आरोपियों ने उसे जान से ही मार दिया।

थाना लंबी के प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में दो भाइयों गुरविंदर सिंह व पुष्पिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हत्यारों ने युवक के सिर पर बहुत बेरहमी से वार किए थे। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। आरोपी हत्या कर युवक का शव अपने घर की तरफ खींचते हुए ले जा रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें देख कर शोर मचा दिया और वीडियो बना ली। जिसमें आरोपी एक युवक हाथ में खून से सनी तलवार पकड़े हुए कह रहा है कि उसने ही इसे मारा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...