पंजाबः सब्जी मंडी में आप विधायक की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

लुधियानाः लुधियाना के वेस्ट में आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने देर रात राजगुरू नगर सब्जी मंडी में रेड की। इस दौरान आप विधायक की रेड से तहबाजारी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, आप विधायक गोगी को अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इस दौरान आप विधायक ने रेड करके तहबाजारी विभाग के कर्मचारी को सब्जी मंडी से रेहड़ी फड़ी वालों से अवैध वसूली करते हुए दबोचा। वहीं आप विधायक की रेड के दौरान कुछ लोग भागने में कामयाब रहे। रेहड़ी वालों ने विधायक गोगी को बताया कि उनसे एक साल के लिए तहबाजारी कर्मचारी 15 हजार रुपए ले जाते है, जबकि रसीद सिर्फ 3 महीने की दी जाती है। गोगी ने रेहड़ी संचालकों से कहा कि वह सब्जी बेचने के लिए खुद के बैंच खरीदे।

कुछ लोग बैंच किराए पर देने की आड़ में भी अवैध वसूली कर रहे है। रेहड़ी वालों ने बताया कि वह जिससे भी लाइट जलाने के लिए कनेक्शन लेते हैं, वह भी उनसे मोटे रुपए लेता है। गोगी ने कहा कि सब्जी मंडी में एक सार्वजनिक बिजली मीटर लगवा दिया जाएगा जिसका बिल सभी सब्जी विक्रेता पैसे इकट्‌ठा करके जमा करवाएंगे। विधायक गोगी की रेड के बाद सब्जी विक्रेताओं ने खुलासा किया कि अवैध वसूली करने वाले तहबाजारी के कर्मचारी उनका नाम खराब कर रहे है। उनके साथ कुछ प्राइवेट गुंडे रखे है जो अवैध वसूली करते है। विधायक के नाम पर सब्जी मंडी से ये लोग पैसे इकट्‌ठे करते है। गोगी ने कहा कि समस्त सब्जी विक्रेता अपनी रेहड़ी पर उनका मोबाइल नंबर लिख ले।

यदि कोई उनके नाम से अवैध वसूली करने आता है तो तुरंत उन्हें फोन करें। विधायक गोगी ने कहा कि उन्होंने पिछले 1 सप्ताह से सब्जी मंडी में अपने किसी वर्कर की डयूटी लगाई हुई थी। जैसे ही आज अवैध वसूली करने वाला व्यक्ति आया तो उसे दबोच लिया गया। पिछले 1 सप्ताह से पूरा रिकॉर्ड सब्जी मंडी के एकत्र किया जा रहा था। कुल 127 रेहड़ियां है जिनसे तहबाजारी और प्राइवेट लोग पैसे इकट्‌ठे करते है। कुछ पैसे निगम कर्मचारियों और इंस्पेक्टर को जाते बाकी ये बदमाश खुद रखते।

गोगी ने कहा कि मामले की अब जांच करवा कर निगम कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों को सस्पेंड करवाया जाएगा। विधायक गोगी ने कहा कि सब्जी मंडी में जो भी गैंगस्टर या बदमाश गुंडा टैक्स इकट्‌ठा करने आएगा उस पर तुरंत एक्शन लेकर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। गोगी ने तहबाजारी अधिकारी से पिछले 8 महीने का सब्जी मंडी से इकट्‌ठी की गई सरकारी रसीदों का रिकॉर्ड मंगवाया है। गोगी ने तहबाजारी इंस्पेक्टर अजय कुमार को मौके पर बुलाया। इंस्पेक्टर की गोगी ने जमकर क्लास लगाई।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...