Baddiपंजाब : शताब्दी एक्सप्रेस में हुआ हादसा, यात्री घायल

पंजाब : शताब्दी एक्सप्रेस में हुआ हादसा, यात्री घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : नई दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार फिर विवादों में आ गई। ट्रेन में 2 यात्री घायल हो गए। जिसके बाद गुस्साए यात्री ट्रेन स्टाफ के साथ बहस भी पड़े। अंत में रेलवे स्टाफ ने उनका गुस्सा शांत करवाया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान C13 कोच में सीट नंबर 21 में बैठी एक महिला अपनी सीट से उठी और कोच से शौचालय की तरफ जाने के लिए दरवाजा खोला।

इसी दौरान दरवाजे के ऊपर लगा हुआ बड़ा स्टील का पैनल नीचे आ गिरा। यह पैनल सीधा 2-3 नंबर सीट पर बैठे 2 यात्रियों के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि यह पैनल यात्रियों के सिर पर नहीं गिरा और वे गंभीर चोटें लगने से बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं। जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। यूं तो नई दिल्ली – अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को VIP ट्रेन का दर्ज दिया जाता है, लेकिन इसके कोच की हालत दयनीय हो चुकी है।

रेलवे इसके रखरखाव की तरफ कोई खास ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते इस ट्रेन के यात्रियों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी यह गाड़ी विवादों में रह चुकी है। बीते दिनों 9-10 सितंबर को इस ट्रेन में बिजली गुल होने पर यात्री भड़क गए थे। 10 सितंबर को तो काफी लंबा समय यात्रियों को अंधेरे में बैठना पड़ा था। वहीं 9 सितंबर अमृतसर से दिल्ली के बीच सफर के दौरान C3 कोच में लाइट न होने और AC न चलने पर यात्री भड़क गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...