Ludhianaपंजाब : चलती बस की ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, देखें...

पंजाब : चलती बस की ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : देर रात बस स्टेंड का बाहर हंगामा हो गया। सरकारी बस पनबस की पुल उतरते समय ब्रेक फेल हो गई। बस स्टेंड चौक पर खड़े व्यक्ति को बस ने कुचल दिया। खून से लथपथ हालत में पड़े व्यक्ति के शव को देख लोगों ने खूब शोर मचाया। बस ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया जबकि कंडक्टर फरार हो गया। बस की चपेट में आए व्यक्ति को तुरंत लोगों की मदद से डीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। लेकिन उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

बस के ड्राइवर जसबीर सिंह ने कहा कि वह चंडीगढ़ से जगराओं के रुट पर बस चलाता है। वह जगराओं डीपू का ड्राइवर है। अचानक बस स्टेंड पुल पर गाड़ी जब पुल से उतरी तो उसका प्रेशर लीक होने की वजह से डाउन हो गया। जिस कारण बस को रोकना मुश्किल हुआ। जसबीर ने कहा कि उसने शोर भी मचाया। बस की स्पीड को कम करने के लिए उसने एक आटो में भी टक्कर मारी थी। लेकिन रफ्तार कम नहीं हुई।

अचानक बस स्टेंड चौक के बीचो बीच व्यक्ति खड़ा था, जो बस की चपेट में आ गया। घायल को आटो में राहगीर डीएमसी लेकर गए। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर पर शराब पीने के भी गंभीर आरोप लगाए। लोगों ने मौके पर बस स्टेंड पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...